{"_id":"61d1de4faa1f2204f9524a2d","slug":"vaccination-of-adolescents-will-start-at-11-centers-from-10-am-mau-news-vns631377116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 10 बजे से 11 केंद्रों पर शुरू होगा किशोरों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 10 बजे से 11 केंद्रों पर शुरू होगा किशोरों का टीकाकरण
विज्ञापन
मऊ। जिले में सोमवार से जिला अस्पताल सहित कुल 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर किशोरों का कोवाक्सिन टीकाकरण किया जाएगा। सुबह 10 बजे से इन केंद्रों पर टीकाकरण प्रारंभ होगा। इसके लिए एक जनवरी से ही ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। किशोर बिना पंजीकरण कराए भी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर भी कोरोना टीके की डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए सभी टीकाकर्मियों और सत्यापन कर्मियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। साथ ही सभी 11 केंद्रों पर टीके की पर्याप्त डोज पहुंचा दी गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कुल 1.56 लाख किशोरों का टीकाकरण के लिए चिह्निकरण किया है। सोमवार से शुरू होने वाले 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण शुरू होगा। किशोरों को कोवाक्सिन की डोज दी जाएगी। टीकाकरण के लिए किशोर कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं। जिले की 10 सीएचसी तथा जिला अस्पताल में किशोरों के टीकाकरण के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। तीन जनवरी की सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू होगा। टीकाकरण के लिए काफी संख्या में किशोरों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है। बिना रजिस्ट्रेशन के टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे वाले किशोरों का केंद्र पर ही रजिस्ट्रेेशन कर उन्हें वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। किशोरों के अपने साथ में पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे से टीकाकरण प्रारंभ होगा। इसके लिए टीकाकरण कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिले में 35 हजार कोवाक्सिन टीके की डोज उपलब्ध है। पर्याप्त डोज मंगाया जा रहा है। जल्द से जल्द सभी का टीकाकरण सुनिश्चित कर दिया जाएगा।