{"_id":"6152053a8ebc3efb5425dac7","slug":"vaccination-affected-by-rain-32-thousand-got-vaccinated-against-60-thousand-mau-news-vns613967149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हुआ टीकाकरण प्रभावित, 60 हजार के सापेक्ष 32 हजार को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हुआ टीकाकरण प्रभावित, 60 हजार के सापेक्ष 32 हजार को लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को जिले में मेगा कैैंप अभियान के तहत टीकाकरण का आयोजन हुआ। नगर सहित नौ ब्लाकों में 150 केंद्रों पर इस मेगा कैंप में 60 हजार लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। लेकिन दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से इसमें बाधा पहुंची, जिसके चलते टीकाकरण 52 फीसदी यानी 32 हजार लोगों का टीकाकरण हो सका।
जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित अर्बन पीएचसी डोमनपुरा, भरहू का पुरा, हनुमान नगर तथा जिले के नौ सीएचसी सहित 150 केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन हुआ।बताया कि इन केंद्रों पर टीकाकरण का लक्ष्य 60 हजार रखा गया था। इसके सापेक्ष 32 हजार 425 लोगों का ही टीकाकरण हो सका। इसमें 18 वर्ष से 45 वर्ष के 22 हजार 680 युवाओं द्वारा टीकाकरण कराया गया। जबकि इन्हीं केंद्रों पर 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के 9 हजार 720 लोगों ने टीकाकरण कराया। इससे पहले जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल पर सुबह से ही टीकाकरण को लेकर काफी भीड़ रही।
सोमवार को अपराह्न बाद तेज हवा के साथ गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। रुक-रुक कर बारिश होने से गर्मी तथा उमस से राहत मिली। बारिश के दौरान गरज तड़प से लोग दहल जा रहे थे। बारिश से बचने के लिए लोग मुख्य मार्ग के दोनों किनारे पर बनी दुकानों पर राहगीर बारिश बंद होने का इंतजार करते देखे गये। बारिश के बाद मौसम सुहावना रहा।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। धूप छांव होने से गर्मी व उमस का पहरा रहा। गर्मी व उमस से लोग बेहाल रहे। अपराह्न बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के दौरान गरज तड़प होने से लोग दहल जा रहे थे। बारिश के दौरान गाजीपुर तिराहा, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, चौक सहित मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ राहगीर दुकानों पर खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते देखे गए। बारिश के बाद मौसम सुहावना रहा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बारिश के बाद मौसम सुहावना होने से लोगों को मस्ती करते देेेखा गया। बारिश के बाद नगर के निचले इलाकों में जलजमाव के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था। बढुआगोदाम संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश के बाद किसान खेती किसानी में लगे रहे।