फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vacant posts of specialist doctors in Ratanpura CHC

Mau News: रतनपुरा सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त

Fri, 03 Apr 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vacant posts of specialist doctors in Ratanpura CHC
रतनपुरा ब्लॉक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीन जनपदों के बॉर्डर पर स्थित रतनपुरा बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना होने पर 77 गांवों के लोगों को बेहतर इलाज की आस जगी थी, लेकिन यहां सुविधाएं नदारद रहने से लोगों के सपनों पर ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना ओपीडी में लगभग 100 मरीज आते हैं। यहां सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में प्रभारी सहित चार और एक संविदा महिला चिकित्सक तैनात हैं। महिला चिकित्सक सिर्फ ओपीडी में ही बैठती हैं।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने के कारण गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को मजबूरन या तो निजी अस्पताल या 22 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।

रामसेवक, संतोष कुमार सिंह, अमर चौरसिया, सनेही यादव, विवेक सिंह, शिवराज सिंह, जयशंकर सिंह, रामप्रकाश ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. डीके सिंह का कहना है कि एक सर्जन की तैनाती हुई है। शेष की तैनाती के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed