फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Urea, farmers being disturbed at higher prices

अधिक कीमत पर बेची जा रही यूरिया, किसान परेशान

Wed, 16 Jan 2019 11:18 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 16 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Urea, farmers being disturbed at higher prices
UREA
इंदारा। सरकार की तरफ से यूरिया के दामों में कटौती करने के बाद भी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के बाजारों में दुकानदार पुराने दर से भी अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। जबकि कृषि विभाग ने जिले में यूरिया की बिक्री के दाम घोषित कर दिए हैं। नए रेट पर ही यूरिया की बिक्री करने का आदेश सभी प्राइवेट दुकानों और सहकारी समितियों को दिए गए हैं। इसके बाद भी अधिक कीमत वसूलने का खेल चल रहा है।  
विज्ञापन


सरकार की तरफ से निर्धारित 50 किग्रा यूरिया बैग की कीमत 330.50 रुपये से घटकर 295 रुपये प्रति बैग हो गई है। 45 किग्रा यूरिया बैग का दाम 299 से घटकर 266.50 रुपये प्रति बैग हो गया है। कोपागंज ब्लाक के विभिन्न बाजारों में निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर यूरिया धड़ल्ले से बिक रही है। 45 किग्रा यूरिया का बैग क्षेत्र में खुलेआम 330 रूपये की दर से बेची जा रही है। नए रेट पर ही यूरिया की बिक्री किसानों को करने के आदेश सभी प्राइवेट दुकानों और सहकारी समितियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन


सरकार ने प्रदेश में यूरिया पर लगने वाले अतिरिक्त कर (एससीटीएन) को समाप्त कर दिया है, जिससे यूरिया के दामों में कमी आई है। यूरिया की नई घटी हुई खुदरा बिक्री की दरें 12 जनवरी 2019 से प्रभावी कर दी गई हैं। निजी क्षेत्र के थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को सहकारी क्षेत्र के बिक्री केंद्रों और सहकारी समितियों पर पुराने दर की यूरिया काफी मात्रा में उपलब्ध है, जिनके बैग पर अधिकतम खुदरा मूल्य पुराना अंकित है। इन अंकित मूल्य के स्थान पर 12 जनवरी  से नई दरों पर यूरिया की बिक्री किए जाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी नियम को ताक पर रखकर दुकानदार किसानों से मनमाना दाम वसूल रहे हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed