फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UPTET candidates will travel for free in the bus

यूपीटीईटी अभ्यर्थी बस में नि:शुल्क सफर करेंगे

Thu, 20 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
UPTET candidates will travel for free in the bus
मऊ। जिले में 23 जनवरी को आयोजित उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक दिन पूर्व तथा परीक्षा के एक दिन बाद यानी तीन दिन तकरोडवेज बसों में नि:शुल्क सफर का मौका मिलेगा। इससे वे घर से परीक्षा केंद्र पर आसानी से पहुंच सकेंगे। परीक्षा की समाप्ति के बाद भी वह बस से ही घर पहुंच सकेंगी। उन्हें प्रवेश पत्र की छाया प्रति परिचालक को देना होगा। शासन ने परिवहन निगम को इसका फरमान जारी किया है। जिले मेें परिवहन निगम के मऊ तथा दोहरीघाट डिपो है। मऊ में 50 तथा दोहरीघाट में 51 रोडवेज बसें संचालित हैं। यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले 51377 अभ्यर्थियों को 22 से 24 जनवरी तक इन बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। अभ्यर्थियों से परिचालक को प्रवेश पत्र की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति लेनी होगी। प्रवेश पत्र को ही बस का टिकट माना जाएगा। प्रवेश पत्र पर यात्रा का दिन, बस का नंबर, किराए की धनराशि अंकित करना होगा। एआरएम रमेश चंद ने बताया कि यूपीटीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा के मामले में बस परिचालकों को निर्देश जारी कर दिया गया है। अगर शुल्क लेने की शिकायत मिली तो परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed