फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uproar by alleging negligence in operation

आपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Fri, 04 Feb 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Uproar by alleging negligence in operation
घोसी (मऊ)। नगर के कस्बा खास निवासी एक बुजुर्ग का ऑपरेशन स्थानीय कस्बे में संचालित एक अस्पताल में हुआ था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बीएचयू ले गए जहां पर बुजुर्ग की मौत हो गई। वहां परिजनों को पता चलाकर कि बुजुर्ग का ऑपरेशन गलत हुआ था। परिजनों ने कस्बे के अस्पताल पर पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में इलाज में डॉक्टरों की ओर से लापरवाही बरती गई है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

घोसी नगर के कस्बाखास वार्ड पांच निवासी अच्छे लाल विश्वकर्मा (65) का निजी अस्पताल करीमुद्दीनपुर में हर्निया का ऑपरेशन 29 जनवरी 2022 को हुआ था। बृहस्पतिवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने अच्छे लाल विश्वकर्मा को वाराणसी स्थित बीएचयू में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों को मालूम हुआ कि ऑपरेशन में गलती के चलते अच्छे लाल की मौत हो गई है। इसके बाद उनके बेटे विनोद विश्वकर्मा, बहू ममता आदि सभासद पद्माकर मौर्य, अतुल शर्मा के साथ आसमां अस्पताल पहुंच कर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर एसएसआई प्रतापनारायण यादव पुलिस के साथ पहुंच कर लोगो को शांत करने के साथ सभी को कोतवाली लाये। इस संबंध में सीओ रविप्रताप सिंह ने बताया कि कस्बा बाजार निवासी अच्छे लाल विश्वकर्मा की मौत को लेकर परिजन निजी अस्पताल पहुंच कर अस्पताल पर लापरवाही से मौत का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे थे। कोतवाली आने के बाद मृतक के पुत्र व परिजन अस्पताल संचालक के विरुद्ध कोई तहरीर देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed