{"_id":"653ca0eafcdf45946805ef7e","slug":"up-crime-nephew-became-murderer-in-land-dispute-uncle-was-beaten-to-death-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: जमीनी विवाद में 'खूनी' बना भतीजा, चाचा को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: जमीनी विवाद में 'खूनी' बना भतीजा, चाचा को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, परिजनों में कोहराम
Sat, 28 Oct 2023 11:20 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:20 AM IST
सार
बहती यादव का खेत को लेकर पड़ोस के लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह बहती यादव ट्रैक्टर चालक को लेकर खेत की जुताई करने पहुंचे, इस दौरान पड़ोस के लोगों से कहा सुनी हुई और विवाद इस कदर बढ़ गया कि वहां मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
UP Crime: जमीनी विवाद में खूनी बना भतीजा, चाचा को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सराय लखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर झरिया गांव में रविवार की सुबह जमीनी विवाद में सगे भतीजे ने अपने चाचा की पीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत के जुताई कर रहे ट्रैक्टर चालक सहित अन्य नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- साल का अंतिम चंद्रग्रहण: आज आसमान से नहीं बरसेगा अमृत, चंद्र की रोशनी में ना रखें खीर, बरतें ये सावधानी
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी (60 वर्षीय) बहती यादव का खेत को लेकर पड़ोस के लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह बहती यादव ट्रैक्टर चालक को लेकर खेत की जुताई करने पहुंचे, इस दौरान पड़ोस के लोगों से कहा सुनी हुई और विवाद इस कदर बढ़ गया कि वहां मारपीट होने लगी। इस दौरान बहती यादव को गंभीर चोट लगने से परिजन उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी है मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। मामला जमीनी विवाद का है जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन