फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Last lunar eclipse of the year: Do not keep kheer in moonlight today, know when will be the Sutak period.

साल का अंतिम चंद्रग्रहण: आज आसमान से नहीं बरसेगा अमृत, चंद्र की रोशनी में ना रखें खीर, बरतें ये सावधानी

Sat, 28 Oct 2023 10:39 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 28 Oct 2023 10:39 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि ऐसा संयोग 30 साल बाद बना है जब शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण के लिए सूतक नौ घंटे पहले से लग जाता है। चंद्रग्रहण सूतक शाम 4:05 बजे शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Last lunar eclipse of the year: Do not keep kheer in moonlight today, know when will be the Sutak period.
शरद पूर्णिमा विशेष

विस्तार

वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगा रहा है। शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी से अमृत की वर्षा होती है। इस दिन खीर बनाकर लोग चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं। उसके बाद खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं, लेकिन चंद्रग्रहण के कारण इस बार इससे वंचित रहना पड़ेगा।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि ऐसा संयोग 30 साल बाद बना है जब शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण के लिए सूतक नौ घंटे पहले से लग जाता है। चंद्रग्रहण सूतक शाम 4:05 बजे शुरू हो जाएगा। सूतक काल से लेकर चंद्र ग्रहण तक कोई भी शुभ कार्य वर्जित माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहण दौरान नकारात्मक शक्तियां हावी होने लगती हैं। ऐसे में इस दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए। इस साल शरद पूर्णिमा पर खीर का भोग नहीं लगाया जा सकेगा और ना ही पूजा की जा सकेगी, क्योंकि सूतक काल लगने के बाद से ही मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। हालांकि इस दौरान मंत्रों का जाप और कीर्तन कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये लोग रखें खास ध्यान
- गर्भवती महिलाओं को ना तो चंद्र ग्रहण देखना चाहिए ना ही इस दौरान घर से बाहर निकलना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करें और मंत्रों का जाप करें। लेकिन मंदिर ना जाएं।

- चंद्र ग्रहण के दौरान पके हुए भोजन और दूध दही जैसी चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए। अगर इस दौरान खाने की कोई भी चीज बिना तुलसी पत्ते के रह गई है तो उसका सेवन ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास एक नारियल रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से मां और बच्चे दोनों की रक्षा होती है. बाद में नारियल नदी में विसर्जित कर दें।

- इस दौरान गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
 

Last lunar eclipse of the year: Do not keep kheer in moonlight today, know when will be the Sutak period.
चंद्रग्रहण - फोटो : self

चंद्र ग्रहण से जुड़ी मान्यताएं
- ज्योतिषविद् के अनुसार चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विन नक्षत्र में लग रहा है, ऐसे में इसके दोष से बचने के लिए इस राशि और नक्षत्र में जन्मे लोगों को भूलकर भी यह ग्रहण नहीं देखना चाहिए।

- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी रहेगा तो वहीं मेष, कन्या, तुला, मकर व मीन राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।
- हिंदू मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय नाखून और बाल नहीं कटवाना चाहिए और न ही बुनाई, कताई आदि करना चाहिए।

- चंद्र ग्रहण दौरान देवी-देवताओं की मूर्ति, मंदिर आदि का स्पर्श करना मना है लेकिन इस दौरान आप अपने मन में उनका स्मरण, मंत्र का जप आदि कर सकते हैं।
- चंद्र ग्रहण के दौरान ‘ॐ सों सोमाय नमः’ अथवा ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:’ मंत्र का जप करें।

- चंद्र ग्रहण के खत्म होने के बाद किसी जल तीर्थ पर जाकर अथवा घर में पानी में गंगा जल डालकर स्नान तथा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed