फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board Exam: 3945 Room Inspectors will be issued online duty card

यूपी बोर्ड परीक्षा: 3945 कक्ष निरीक्षकों का जारी होगा आनलाइन ड्यूटी कार्ड:

Sat, 12 Mar 2022 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: 3945 Room Inspectors will be issued online duty card
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 की तिथि घोषित होने के बाद कक्ष निरीक्षकों के तैनाती की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों पर 3945 कक्ष निरीक्षकों का आनलाइन ड्यूूटी कार्ड जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों की सूची मांगा है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 78903 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 126 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में 78903 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा की तिथि 24 मार्च घोषित होने के बाद परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की तरफ से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। बोर्ड परीक्षा में पहले कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी आफलाइन लगती थी। कई वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों पर जमकर अनियमितता बरती जाती थी। नकल माफिया अपने हिसाब से नकल कराने में कामयाब हो जाते थे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से नकल पर लगाम कसने के लिए बोर्ड ने पारदर्शी व्यवस्था विकसित किया है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत बोर्ड की बेवसाइट पर अपलोड शिक्षकों के डाटा के आधार पर आनलाइन तैनाती की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। 50 ऐसे वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं, जो शिक्षकों का डाटा अभी तक अपलोड नहीं किया है। नियम के तहत परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में 40 परीक्षार्थी पर दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जानी है। परीक्षा केंद्र पर तैनात होने वाले 50 प्रतिशत विद्यालय से तथा 50 प्रतिशत किसी दूसरे विद्यालय के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग से परिषदीय विद्यालयों मेें तैनात शिक्षकों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।कक्ष निरीक्षकों के तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड की तरफ से ऑनलाइन ड्यटी कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed