फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board: Evaluation of 99.07 percent copies completed

यूपी बोर्ड : 99.07 प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

Mon, 31 Mar 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation of 99.07 percent copies completed
जिले के चार में से दो मूल्यांकन केंद्राें पर कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। रविवार को 2241 के सापेक्ष 58 परीक्षकों ने 3821 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब तक 99.07 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। कंट्रोल रुम से मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। मूल्यांकन केंद्र के बाहर आने जाने वालों पर एलआईयू नजर रख रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। डीएवी इंटर कालेज में 29 परीक्षकों ने 1461 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज में 29 परीक्षकाें ने 2360 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। नेहरु इंटर काॅलेज रतनपुरा और टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबादगोहना में मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। अब दो मूल्यांकन केंद्रों पर 6443 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन बचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed