फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP becomes a fear-free and safe state in nine years: Girish Chandra Yadav

नौ साल में भयमुक्त और सुरक्षित प्रदेश बना यूपी : गिरिश चंद्र यादव

Fri, 20 Mar 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
UP becomes a fear-free and safe state in nine years: Girish Chandra Yadav
उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरेहोने पर नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम को संबो​
प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को जनपद के प्रभारी मंत्री (खेल एवं युवा कल्याण विभाग) गिरीश चंद्र यादव ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित भव्य विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की संचालित समस्त कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर स्थित व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बताया कि बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने भयमुक्त और सुरक्षित प्रदेश की वैश्विक पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि 2017 से अब तक प्रदेश में कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 की तुलना में डकैती में 90 फीसदी, लूट में 85 फीसदी और हत्या की घटनाओं में 47 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए 14,580 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां जब्त की गई हैं।
यूपी-112 का रिस्पांस टाइम अब घटकर मात्र 6 मिनट 41 सेकेंड रह गया है। 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।
गन्ना किसानों को 3,12,928 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भुगतान किया गया है। कन्या सुमंगला योजना से 26.81 लाख बेटियां लाभान्वित हुई हैं। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 49.86 लाख से अधिक टैबलेट/स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं। वृद्धजन और निराश्रित महिलाओं की पेंशन को अप्रैल 2026 से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

उन्होंने विभिन्न विभाग के लाभार्थियों को डमी चेक, चाबी आदि का वितरण भी किया। कार्यक्रम के दौरान सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज और अन्य स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed