{"_id":"6afdfab0c9ed96587d0cb1e0","slug":"unit-found-closed-during-survey-upsida-issues-notice-over-its-use-for-residential-purposes-mau-news-c-295-1-mau1001-155260-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सर्वे में बंद मिली यूनिट, आवासीय प्रयोग होने पर यूपीसीडा ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सर्वे में बंद मिली यूनिट, आवासीय प्रयोग होने पर यूपीसीडा ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन
नगर के ताजोपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक प्लाट के गेट में बंद ताला। संवाद
मऊ। औद्योगिक क्षेत्र में वर्षों से चल रहा खेल अब सामने आने लगा है। कागजों में जो यूनिटें बंद दिखाई गई थीं, हकीकत में वहां उद्योग की जगह आवासीय निर्माण कराया जा रहा है। अब यूपीसीडा ने ऐसी 58 इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने नीति तैयार कर इन्हें नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिये 30 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई पहली बार की जा रही है। दरअसल, बीते 10 अक्तूबर को सिंडिकेट का मामला उजागर होने के बाद यूपीसीडा पहली बार सख्त हुआ है। अब नियमों के विपरीत संचालित 58 इकाइयों का आवंटन रद कर प्लॉट वापस लेने की तैयारी है। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मचंद्र ने बताया कि ताजोपुर में 99.99 एकड़ भूमि अर्जित की गई है। इसमें 281 यूनिटों के लिए 60.77 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। इनमें निर्माणाधीन इकाइयों की संख्या 33 और उत्पादनरत इकाइयों की संख्या 157 है। वहीं, बंद हो चुकी इकाइयों की संख्या 58 है, जिनका क्षेत्रफल 8.65 एकड़ है।
उन्होंने बताया कि सर्वे में सामने आया है कि जिन प्लॉटों पर औद्योगिक इकाइयां स्थापित होनी थीं, वहां लंबे समय से उत्पादन नहीं हो रहा था। सर्वे टीम को मौके पर ताला लटका मिला, लेकिन उसी परिसर में आवासीय निर्माण पाया गया। ऐसे 58 बंद यूनिटों में आवासीय निर्माण मिलने पर संबंधित आवंटियों को नोटिस जारी किया गया है। 30 दिन के अंदर सभी से जवाब मांगा गया है। समयावधि समाप्त होने के बाद विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
उद्योग के नाम पर जमीन लेकर आवासीय उपयोग का आरोप
सूत्रों के अनुसार, कई प्लॉट धारकों ने उद्योग लगाने के नाम पर सस्ती दरों पर जमीन ली, लेकिन उत्पादन शुरू ही नहीं किया। धीरे-धीरे प्लॉटों का उपयोग आवासीय रूप में किया जाने लगा। बीते दिवाली पर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा हुआ, जिसके बाद विभाग की नींद टूटी। पूरे क्षेत्र की जांच कराई गई तो एक के बाद एक अनियमितताएं सामने आने लगीं। इसके बाद यूपीसीडा ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू की है।
ड्रग्स बरामदगी के बाद उठा मामला, पहले भी पकड़ी जा चुकी है शराब
मऊ। बीते आठ नवंबर को सीबीएन की मध्य प्रदेश और यूपी इकाई की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धूपबत्ती के नाम से पंजीकृत एक इकाई से 11.650 किलो एमडी ड्रग बरामद किया था। इसके अलावा 20.900 किलो 2-ब्रोमो-4 मिथाइल प्रोफियोफेनोन भी बरामद किया गया था, जो एमडी बनाने का मुख्य रसायन है। टीम को छापेमारी के दौरान एमडी ड्रग बनाने का पूरा सेटअप मिला था। इससे पहले वर्ष 2017 में एक इकाई पर सरायलखंसी पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त छापेमारी कर 11 हजार लीटर शराब की खेप बरामद की थी।