फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable car hit the bike from the front, two died

बेकाबू कार ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, दो की मौत

Tue, 12 Oct 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car hit the bike from the front, two died
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव के पास मंगलवार की सुबह बेकाबू कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से नाराज लोगों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे 15 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। उधर पुलिस ने मृत चालक के पुत्र की तहरीर पर पकड़े गए आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया। हादसे में दोनों मृतकों में से किसी ने घटना के समय हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुशहामाफी सुग्रीव (50) पुत्र दरशू आजमगढ़ जिले के अबाड़ी निवासी नंदलाल (52) पुत्र बीरबल के साथ आजमगढ़ से वापस अपने गांव मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे आ रहे थे। अभी वह अपने गांव से दो किमी दूर सुतरही गांव के पास पहुंचे थे कि मऊ की तरफ से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार से टक्कर लगने के चलते बाइक कई पलटियां मारते हुए 10 मीटर से ज्यादा दूर गिरी। हादसे में सुग्रीव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल नंदलाल को मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पहुंचाया। उधर हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी चालक को पकड़ने के साथ आजमगढ़-मऊ सड़क मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर मौजूद मुहम्मदाबाद गोहना एसओ शैलेष सिंह ने आरोपी चालक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। करीब 15 मिनट तक ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुए वार्तालाप के चलते आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने मृतक सुग्रीव के बेटे राजन कुमार की तहरीर पर आरोपी कार चालक संदीप राय पुत्र अनिल राय निवासी अस्तु पूरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed