{"_id":"61b0e8c95110094dc606131a","slug":"uncontrollable-bolero-hit-bike-sweets-trader-died-mau-news-vns6268322103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, मिठाई व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, मिठाई व्यापारी की मौत
विज्ञापन
मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार के पास मंगलवार देर शाम बेकाबू बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे अधेड़ की मौके पर मौत हो गई, वहीं सवार उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में मृत अधेड़ चिरैयाकोट कस्बा का मिठाई व्यापारी था। घटना के समय वह अपने छोटे भाई के साथ एक रिश्तेदारी में गमी का कार्यक्रम से घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कमथरी नूरपुर निवासी रामप्यारे गुप्ता (55) पुत्र त्रिवेणी गुप्ता की कमथरी चट्टी पर मिठाई की दुकान है।मंगलवार की शाम वह अपने छोटे भाई लालबहादूर गुप्ता के साथ मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोइरियापार में एक गमी में शारिक होने के लिए गया हुुआ था। वहां से रात करीब 11 बजे वह अपने भाई के साथ वापस गांव लौट रहा था। अभी वह आजमगढ़- गाजीपुर मार्ग स्थित रायपुर बाजार के पास पहुंचा था। इसीबीच आजमगढ़ की तरफ से आ रही बोलेरो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में रामप्यारे की मौके पर मौत हो गई, वहीं छोटा भाई लाल बहादुर (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से मृतक की पत्नी गीता और पुत्र पंकज गुप्ता का रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र पंकज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। मिठाई कारोबारी रामप्यारे गुप्ता की मौत की सूचना मिलने पर बुधवार को कमथरी मोड़ चट्टी पर पूरा बाजार बंद रहा। बाजार के व्यापारी जर्नादन गुप्ता, श्रीपत साहू, बृजमोहन गुप्ता, प्रवीण मद्देशिया, राजेश चौहान, अनिल कश्यप, रविंद्र राय आदि ने शोक जताते हुए दुकानें बंद रखी।