फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Unannounced power cuts crisis deepens

अघोषित कटौती से गहराया बिजली संकट

Tue, 19 Apr 2016 11:54 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Tue, 19 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्रों में आए दिन तकनीकी खामी, जर्जर तारों के टूटने तथा फाल्ट से नगर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट गहराता ही जा रहा है। 20 घंटे के मुकाबले 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। इससे जहां बुनाई कारोबार तथा कृषि कार्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। वहीं, गर्मी व उमस से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन



जिले में 37 विद्युत उपकेंद्रों से नगर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। मऊ नगर में बुनाई प्रमुख व्यवसाय है। अघोषित बिजली कटौती से बुनाई कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन



बुनकरों की मानें तो बिजली  कटौती, शट डाउन, ब्रेक डाउन, ट्रिपिंग घंटों बिजली गुल हो जा रही है। बुनकरों को परिवार का खर्च चलाना तो दूर अपना खर्च चलाना भारी पड़ रहा है। कम बिजली मिलने के चलते आर्डर के मुताबिक माल तैयार नहीं हो पा रहा है। लेकिन बिजली आपूर्ति की दयनीय स्थिति से कारोबार चौपट होने के कगार पर है। वहीं रात के समय बिजली अप डाउन होने से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।  इस संबंध में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुज्जमा का कहना है कि बिजली कटौती से बुनकरों को पर्याप्त काम नहीं मिल पा रहा है।



इससे रोजी रोटी का संकट बढ़ गया है। दिन व रात में बार-बार ट्रिपिंग व फाल्ट से घंटों बिजली गुल हो जा रही है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता बीआर यादव का कहना है कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास जारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed