{"_id":"60c399928ebc3e5aa524ecbe","slug":"ultrasound-room-closed-missing-doctor-mau-news-vns594296239","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिला अल्ट्रासाउंड कक्ष, गायब मिली चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिला अल्ट्रासाउंड कक्ष, गायब मिली चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पतालों की ओपीडी खुलने के बाद भी कुछ चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्य के प्रति बेपरवाह हैं और समय से अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल का जायजा लिया। यहां दस बजे के बाद ओपीडी में एक चिकित्सक अपने चेंबर से नदारद हो गईं। मरीज चिकित्सक के इंतजार में बैठे नजर आए।
जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को सुबह दस बजे दो स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों का पंजीयन करने के बाद उनकी स्क्रीनिंग के बाद अंदर भेजे जा रहे थे। इस दौरान अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद था। बाहर बैठे मरीज अल्ट्रासाउंड कक्ष खुलने का इंतजार कर रहीं थी। जानकारी लेने पर पता चला कि रेडियोलॉजिस्ट न होने से यह सुविधा कई माह से बंद है। ओपीडी में डॉ. रीमा यादव अपने चेंबर में नहीं थी वहीं पुरुष चिकित्सक अपने कक्ष में मरीजों का उपचार करते मिले। कक्ष एक में दो महिला चिकित्सक अपने कक्ष में इलाज करती मिलीं।
कोट
पिता का देहांत होने के कारण डॉ. रीमा यादव अवकाश पर हैं। बाकी अन्य चिकित्सकों ने ओपीडी में मौजूद रहकर मरीजों का इलज किया। -डॉ. चंद्रा सिन्हा, सीएमएस महिला जिला अस्पताल