{"_id":"683b4c1e412465d98e021a84","slug":"two-thieves-arrested-for-stealing-bike-from-railway-station-mau-news-c-295-1-mau1002-128676-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी कर रहे दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी कर रहे दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्टैंड के पास शुक्रवार को पुलिस ने चोरी की बाइक और चेचिस के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चोरी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया।
सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर सूचना पर उनके नेतृत्व में शुक्रवार की शाम पुलिस टीम मऊ जंक्शन के पार्किंग स्टैंड के पास पहुंची। वहां बाइक चोरी कर रहे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा निवासी चंदन कुमार और आजमगढ़ जनपद के रानी सराय थाना क्षेत्र के बेलईसा सब्जी मंडी निवासी विकास सोनी को गिरफ्तार कर लिया।
उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक, चार बाइकों की चेचिस, सात बाइकों का पार्ट्स बरामद किया। पूछताछ में बताया कि वो दीवानी न्यायालय परिसर में अपनी बाइक खड़ी कर दूसरों की बाइक चोरी कर ले जाते थे। फिर बाद में आकर अपनी ले जाते थे। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वो किराये के मकान से एक संगठित गिरोह बनाकर चोरी की बाइकों को आस-पास के जिलों में बेच देते थे।
विज्ञापन
पुनारी बाइकों के पार्ट्स अलग-अलग करके कबाड़ी को बेचते थे। अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि चंदन के खिलाफ अलग- अलग थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। विकास के खिलाफ पहले से तीन मुकदमें दर्ज हैं।