फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two people died by lightning while grazing buffalo in mau

मऊ: भैंस चरा रहे दो लोगों पर गिरी बिजली, झुलसकर दोनों की मौत

Thu, 08 Jul 2021 11:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Jul 2021 11:54 AM IST
सार

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव के दो लोग भैंस चरा रहे थे। इस दौरान उन पर बिजली गिर गई।

विज्ञापन
Two people died by lightning while grazing buffalo in mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुरुवार की सुबह भैंस चरा रहे दो लोगों पर बिजली गिर गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के गंगऊपुर निवासी शिवधर प्रसाद(50) पुत्र कुलपत और राजनाथ यादव(47) पुत्र मथुरा पशुओं के साथ खेत में चरवाही कर रहे थे। उसी दौरान बारिश के बाद बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों पूरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक शिवधर प्रसाद की पत्नी शांति देवी, तीन बेटे शिवानंद, रवि, शिव शंकर और पुत्री शशि लता का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि दूसरे मृतक राज नाथ यादव की पत्नी राजकुमारी और उनके दोनों पुत्र राजवंत, राहुल तथा एक पुत्री प्रीति भी शोकाकुल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed