{"_id":"58b1c8ce4f1c1b0f76b22e45","slug":"two-lacs-people-participate-in-pm-janshabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की जनसभा में दो लाख लोग जुटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की जनसभा में दो लाख लोग जुटेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के भीटी स्थित एक होटल में पत्रकारों को संबोधित करते वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया (दाएं)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि मऊ जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को छठवें चरण की पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। कार्यक्रम में दस विधानसभाओं के प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसमें डेढ़ से दो लाख तक की भीड़ जुटने का अनुमान है।शनिवार को वह नगर के भीटी स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 को साढ़े बारह से एक बजे के करीब हेलीकाप्टर से मऊ पहुंचेंगे। इसमें मऊ की चारों विधानसभाओं के साथ ही गाजीपुर, बलिया और आजमगढ़ के कुछ विधान सभा क्षेत्रों के प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र के अनुसार काम करती ही है, उससे पहले गरीबों की जरूरत के हिसाब से योजनाएं भी लागू करती है। कहा कि प्रधानमंत्री ने गोरखपुर में फर्टिलाईजर कारखाना को चालू कराकर बड़ा काम किया है। बिहार में एम्स बन रहा है। गरीबों को गैस मिल रही है। पूर्वांचल में और भी रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि नोटबंदी से ऐसे लोगों का काला धन जो 100-100 करोड़ रुपया जमा करके रखे थे उनका भी बाहर आया है। गरीबों और आम लोगों को कोई समस्या नहीं हुई है बल्कि बैंकों के पास पैसा आने से लोगों को सहूलियत मिली है। कहा कि चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री हरिद्वार दुबे, अखिलेश तिवारी, मीडिया प्रभारी मनोज राय आदि शामिल रहे।