फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two killed including two women in accident in two places

दो स्थानों पर दुर्घटना में महिला सहित दो की मौत

Sun, 04 Aug 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two killed including two women in accident in two places
मऊ। जिले में दो स्थानों पर शनिवार को सड़क दुर्घटना की घटनाओं में महिला सहित दो की मौत हुई। हादसे में मृत वृद्ध जगदीश चौहान एक गैस लदे ट्रक को बल्ली से बांधकर टोचन कर रहा था। इस बीच बल्ली टूटी और चोट लगने से उसकी मौत हुई। जबकि महिला को अनियंत्रित डीसीएम ने धक्का मारा। महिला की मौत से नाराज परिवार के सदस्यों ने खुरहट बाजार में रानीपुर मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। बाद में सीओ के समझाने पर एक घंटा बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

रानीपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव निवासी सिया 55 पत्नी सतिराम शनिवार की शाम को पांच बजे के करीब घर से खेत की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह सड़क पार की तभी मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रही डीसीएम महिला को धक्का मारते हुए निकल गई। इस दुर्घटना में घायल महिला को जबतक उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज भीड़ ने गांव के सामने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ मुहम्मदाबाद गोहना नंदलाल ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस पर भीड़ ने एक घंटे बाद जाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। जाम से आजमगढ़ मऊ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी।
विज्ञापन

वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जमीन बरामदपुर चौहान बस्ती निवासी जगदीश चौहान 60 की शनिवार की दोपहर गैस लदे ट्रक को टोचन करने के दौरान बल्ली टूटने से चपेट में आकर मौत हो गई। बताया जाता है कि आजमगढ़ की तरफ सिलिंडर लादकर जा रहा ट्रक जैसे ही ट्रक चौहान बस्ती के समीप पहुंचा खराब हो गया। चालक के प्रयास के बाद भी ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। इस दौरान ट्रक को धक्का लगाने के लिए एक अन्य ट्रक को लोगों ने बुलाया। खराब पड़े ट्रक को टोचन करने के लिए एक बल्ली लगाई गई । बल्ली को जगदीश अपने हाथों से पकड़ा था। टोचन करने के दौरान बल्ली टूटकर जगदीश के सीने पर गिर गई। इस दौरान उसे गंभीर चोटे आई। जगदीश सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। इस दौरान लोग घायल को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाबत ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed