फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two injured, including woman, six FIRs lodged

मारपीट में महिला समेत दो घायल, छह पर अफआईआर दर्ज

Sun, 25 Nov 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Sun, 25 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two injured, including woman, six FIRs lodged
demo pic - फोटो : self

विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के नेमढाड़ गांव में शुक्रवार की रात कोर्ट में चल रहे मुकदमे के वापस लेने के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल कर भर्ती कर पीड़ित की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।  

मधुबन थाना क्षेत्र के नेमढाड़ गांव निवासी जुबैर और असबुल के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर जुबैर द्वारा संबधित विवाद को लेकर कोर्ट में मुकदमा दर्ज है। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे मुकदमे को वापस लेने के लिए असगुल ने जुबैर से बातचीत का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें जुबैर घायल हो गया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जुबैर को फतहपुर मंडाव सीएची में भर्ती कराया। साथ ही घायल की तहरीर पर असबुल, रियासत, शमशेर और हब्बीब के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी रही। खबर लिखे जाने तक दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के महमूदसराय में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से एक महिला घायल हो गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष से दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

मधुबन थाना क्षेत्र के महमूदसराय गांव निवासी विद्या देवी पत्नी हरिहर और गांव के शेषनाथ पुत्र रमाकांत के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी बात को लेकर शेषनाथ और विद्या देवी में कहासुनी होने के बाद एक दूसरे से मारपीट कर दिया। जिसमें विद्या देवी घायल हो गई।


पुलिस ने विद्या देवी की तहरीर पर शेषनाथ और चंदन उर्फ शैलेश सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। वहीं खबर लिखे जाने तक दूसरे पक्ष द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed