{"_id":"68e1696a27aada1fef0e58f0","slug":"two-ht-line-poles-fell-due-to-rain-power-supply-was-disrupted-for-17-hours-mau-news-c-295-1-mau1001-134499-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बारिश से एचटी लाइन के दो खंभे गिरे, 17 घंटे तक बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बारिश से एचटी लाइन के दो खंभे गिरे, 17 घंटे तक बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना में बारिश के चलते गिरे बिजली पोल को ठीक करते बिजली कर्मचारी और टूट कर गिरा पो
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र में बारिश से एचटी लाइन के दो बिजली के खंभे टूट कर गिर गए। इससे वलीदपुर और खैराबाद का 33 केवी सब स्टेशन पर रात 11 बजे से ब्लैकआउट हो गया। रात से ही आपूर्ति बंद होने की जानकारी पर सुबह कर्मचारी मौके पर पहुंचे। 17 घंटे तक आसपास के गांवों के 80 हजार लोग प्रभावित रहे। संबंधित सब स्टेशन के अवर अभियंताओं की देखरेख में खंभे को ठीक कराया गया।
शुक्रवार को दिन और रात भर बारिश होने से 132 केवीए सब स्टेशन से वलीदपुर 33 केवीए और बुनकर बाहुल्य खैराबाद, अतरारी गांव की आपूर्ति के लिए खींचे गए एचटी लाइन का दो खंभे रात में ही गिर गए। इससे नगर पंचायत वलीदपुर के अलावा खैराबाद और अतरारी आदि गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बंद होने से लगभग 80 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। शनिवार सुबह फॉल्ट ढूंढने के दौरान खंभा गिरने की जानकारी होने पर संबंधित तीन सब स्टेशन के अवर अभियंता और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर फॉल्ट ठीक कराने का प्रयास किए। आपूर्ति बंद होने से 50 हजार से अधिक आबादी वाले वलीदपुर भीरा नगर पंचायत, रामनगर, कुतुबपुर, परासखांड, मंडहा, मोहद्दीपुर, खैराबाद, अतरारी, प्रधानपुर, सरया आदि गांवों के लोगों को परेशानी हुई। गर्मी, मच्छर, पेयजल आदि की समस्या झेलनी पड़ी। बुनकर बाहुल्य वलीदपुर, खैराबाद और अतरारी में पावर लूम रात भर बंद रहे।
कोट
लगातार 18 घंटे से अधिक समय से बारिश के कारण 33 हजार पावर वाले आपूर्ति का दो खंभे गिर गए, इससे आपूर्ति बाधित हुई है। सुबह जानकारी होने पर खंभे को लगाकर आपूर्ति बहाल की जा रही है।
विज्ञापन
नीरज कुमार,एसडीओ