फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two arrested with stolen bike and cartridge cartridge

चोरी की बाइक और तमंचा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen bike and cartridge cartridge
चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के बड़हलगंज पुलिया के पास मंगलवार को पुलिस ने चोरी की बाइक और तमंचा कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों बदमाश आजमगढ़ जनपद के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार सुबह थाना प्रभारी श्रीभगवान उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार और हमराही सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान रासेपुर की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखे। सामने पुलिस को देखते ही बाइक चला रहा युवक पीछ़े मुडकर भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

युवक को भागते देख पुलिस को शंका हुई और पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में एक राहुल आजमगढ़ के जहानागंज थाने के टिसौरा गांव का जबकि उसका साथ साहिल मेहनगर का निवासी है। पुलिस के अनुसार राहुल के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने जब बाइक के कागजात मांगे तो वे नहीं दिखा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक भी चोरी की है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed