फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Truck's brakes failed, many vehicles collided

ट्रक का फेल हुआ ब्रेक, कई वाहनों को मारी टक्कर

Mon, 13 Dec 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Truck's brakes failed, many vehicles collided
नगर के जिला अस्पताल के सामने खड़ी इनोवा में घुसा अनियंत्रित डीसीएम।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिला अस्पताल के सामने सोमवार को दोपहर दो बजे के करीब व्यस्त मार्ग पर अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे ट्रक सड़क किनारे खड़े कई चार पहिया वाहनों से टकरा गया। गनीमन रहा कि राहगीर और सड़क किनारे खड़े लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शहर स्थित जिला अस्पताल के सामने से गुजर रहे ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक तेजी से जाकर दो कार में टकरा गई। टक्कर के कारण दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय रास्ते पर काफी संख्या में वाहन जा रहे थे। साथ ही जिला अस्पताल के सामने स्थित एक शापिंग मार्ट के बाहर काफी लोग खड़े थे, गनीमत रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को थाने पहुंचाया। सरायलखंसी थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया था। ट्रक बलिया मोड़ की तरफ से परदहां की तरफ जा रही थी। चालक हो ट्रक सहित पकड़कर थाना लगाया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed