फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Truck collides with bike, teenager injured

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, किशोरी घायल

Wed, 25 Nov 2020 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with bike, teenager injured
बढुआ गोदाम। रानीपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर में मऊ जा रही बाइक में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक चालक के साथ सवार किशोरी घायल हो गई।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के शादियाबाद निवासी अनवर अपनी बहन मुस्कार (14) को लेकर मऊ अपने रिश्तेदार के यहां आ रहा था। अभी वह अकबरपुर के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि बाइक चला रहा अनवर को मामूली चोट लगी। पुलिस की मदद से मुस्कान को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed