फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trophy awarded to meritorious students

मेधावी छात्र छात्राओं को ट्राफी प्रदान कर किया गया सम्मानित

Sat, 07 Nov 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Trophy awarded to meritorious students
मऊ। नगर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक बीडी सिंह तथा प्रधानाचार्या डॉ. माया सिंह ने संयुक्त रुप से दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार और ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सत्र 2019-2020 में कक्षा दसवीं के विद्यार्थी अनस मुस्तफा को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर लैपटॉप तथा सम्मान पत्र प्रदान किया गया। दूसरा स्थान प्राप्त करने पर साक्षी सिंह को 2100 रुपये का चेक, तीसरा स्थान प्राप्त करने पर विभोर श्रीवास्तव को 2100 रुपये का चेक एवं ट्राफी से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में 12 वीं में विद्यालय में प्रथम स्थान तथा प्रथम प्रयास में नीट में 586 अंक अर्जित करने पर अनन्य गोस्वामी को 5100 रुपये का चेक, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर निवांशु यादव को 2100 रुपये का चेक, तीसरा स्थान प्राप्त करने पर आदित्य प्रताप सिंह को 2100 रुपये का चेक और ट्राफी से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक बीडी सिंह ने कहा कि ईमानदारी, मेहनत और सच्ची लगन से मुश्किल लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है। प्रधानाचार्या डॉ. माया सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों के लिए यह गर्व की बात है कि विद्यालय ने जिला स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अंत में विद्यालय की प्रशासिका प्रीति यादव ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed