{"_id":"6150b91f8ebc3e04de618627","slug":"tributes-paid-to-martyr-soldiers-on-the-occasion-of-50th-golden-jubilee-bangladesh-vijay-diwas-mau-news-vns613906519","type":"story","status":"publish","title_hn":"50वीं स्वर्ण जयंती बाग्लादेश विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50वीं स्वर्ण जयंती बाग्लादेश विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
मऊ। उप्र कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गौरवशाली सैनिक विभाग की तरफ से 50वीं स्वर्ण जयंती बांग्लादेश विजय दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महावीर चक्र विजेता शहीद बिगेडियर उस्मान और वीर चक्र विजेता शहीद केदार नाथ सिंह सहित शहीद जवानों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन एयर मार्शल अशोक कुमार गोयल ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा तीन दिसंबर 1971 को भारतीय वायु सेना के 11 हवाई अड्डों पर हमला किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा हिंदुस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्यवाही का आदेश जनरल गानिक शाह को देकर एक सख्त संदेश विश्व को देते हुए पूर्वी पाकिस्तान की जनता को आजाद कराने का निर्णय लिया। जिसके जवाब में भारतीय थल सेना ने पूर्वी पाकिस्तान को 13 दिन के अंदर उनके 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया।
कहा कि प्रत्येक गांव और शहर में पूर्व सैनिक निवास करते हैं, लेकिन उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जान की बाजी लगाकर सैनिक देश की रक्षा करता है, लेकिन सरकारी सुविधा को पाने के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस दौरान वाइस चेयरमैन सुबाष मिश्रा, दीपक, रमाशंकर चौहान, विष्णु कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, रामकीरत यादव, श्यामनारायण, श्रीकांत यादव आदि उपस्थित रहे।