फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   tribute to Eastern martyrs

पूर्वांचल के शहीदों को किया नमन

Sat, 16 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 16 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
tribute to Eastern martyrs
रामसुंदर पांडेय महाविद्यालय गजियापुर मऊ में शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक राम सुंदर पांडेय की मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि सांसद प्रमोद तिवारी ने किया।
विज्ञापन



 इस अवसर पर देश पर शहीद हुए पूर्वांचल के शहीदों का नमन किया। इस दौरान रामसुंदर पांडेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना की गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैजनाथ प्रसाद को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि शहीदों की धरती मधुबन के इस पावन धरती पर आने का अवसर मिला इसके लिए वह यहां के लोगों का आजीवन आभारी रहेंगे। कहा कि आजादी की लड़ाई में पूर्वांचल के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी में एक नाम राम सुंदर पांडेय का भी है। यहां के लोगों ने रामसुंदर पांडेय के साथ मिलकर स्वतंत्रता संग्राम के लिए घर से निकलकर संघर्ष किया और देश को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


इस अवसर पर उन्होंने राजनीतिक बातें भी कीं। कहा कि आज देश के हालात ठीक नहीं है। देश के प्रधानमंत्री दुश्मन देश में जाकर गले मिल रहे हैं। इससे देश को पठानकोट जैसे हमले से क्षति उठानी पड़ रही है।


 कहा कि कोई भी लड़ाई सिर झुकाकर नहीं लड़ी जा सकती। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए देवेंद्र प्रताप सदस्य विधान परिषद ने कहा कि आज अपराध, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है।



 संयोजक पूर्व अमरेशचन्द्र पांडेय ने क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया कि उन्हें खुशी है कि ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की आज आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed