फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trees fell from rainstorms, trees climbed

आंधी-बारिश से पेड़ गिरे, झाेपड़ियां उड़ीं

Mon, 14 May 2018 11:43 PM IST
mau
mau Updated Mon, 14 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Trees fell from rainstorms, trees climbed
नगर के रामलच्छन राय डिग्री कालेज की आंधी में गिरी बाउंड्रीवाल। - फोटो : mau
जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार की रात तेज आंधी  बारिश से कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। जिला मुख्यालय पर 12 घंटों से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गिरने से घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर गांव में एक व्यक्ति के कच्चे मकान की दीवार फट गई। जबकि अमिला क्षेत्र के रामलच्छन डिग्री कालेज की चहारदीवारी ढह गई। वहीं कई मड़इयां उड़ गई।
विज्ञापन


मझवारा :  घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर गांव में रविवार की रात लगभग 12 बजे आए आंधी बारिश तथा बिजली गिरने से  सेमरी जमालपुर निवासी श्रवण कुमार पुत्र लालू प्रसाद के कच्चे घर की दीवार फट गई। घर के बगल में बड़ा गड्ढा बन गया। दीवार फट जाने से परिवार के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

अमिला : रविवार की देर रात तेज आंधी तथा बारिश से कई स्थानों  पर हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। अमिला क्षेत्र के रामलच्छन डिग्री कालेज की 100 मीटर की चहारदीवरी ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहरीघाट :  दोहरीघाट, गोठा, पांडेयपार, नदवासराय की हाईटेंशन लाइन पर रविवार की देर रात आंधी, बारिश से गोठा विद्युत सब स्टेशन के पीछे 33 हजार के तार पर आम की डाल टूट कर गिर जाने से नदवासराय तथा पांडेयपार विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। वहीं बलुवापोखरा में 33 हजार कातार पर पेड़ गिर गया। कोपागंज क्षेत्र के खुखुंदवा गांव मेें हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से कई विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। अमिला नवकपुरा में हाईटेंशन तार पर आम की डाल के गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग के अवर अभियंता रविंद्र यादव ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है।

 वलीदपुर : रविवार  की देर रात तेज आंधी तथा बारिश से हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई। क्षेत्र के प्रधानपुर में विद्युत तार पर बबूल का पेड़ गिर जाने से वलीद्पुर  विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध गांवों मेें विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई।  जेई राजेंद्र  यादव ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। पिपरीडीह : रविवार की रात आंधी बारिश से सिंहाव गांव में एक व्यक्ति की मंड़ई उड़ गई। रानीपुर :  तेज आंधी तथा बारिश से बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र की मुख्य लाइन के तारपर पेड़ की डाल गिरने से शहरी तथा ग्रामीणों क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 12 घंटे ठप रही। सोमवार को मध्याह्न 12 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।


इंदारा :  रविवार की देर रात आई  तेज आंधी तथा बारिश से  कई जगहों पर पेड़ की डालियों के बिजली के तारों पर गिरने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। मुहम्मदाबाद गोहना: रविवार की रात आई जबरदस्त आंधी और बारिश के चलते मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पूरी रात बिजली गुम रही। हालांकि सोमवार की सुबह 11 बजे कस्बा की आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो की बिजली आपूर्ती व्यवस्था देर शाम तक बहाल नही हो सकी थी। इस बारे में संबंधित अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि अधिकांश सब स्टेशन की आपूर्ती बहाल कर दी गई है। जहां खम्भा और तार टूटे हैं वहां की आपूर्ती शाम तक ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed