फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Treatment of 3527 people in Arogya Mela

आरोग्य मेले में 3527 लोगों का हुआ उपचार

Sun, 07 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Treatment of 3527 people in Arogya Mela
चिरैयाकोट सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेला में मरीजों का चेकअप करते चिकित्सक। - फोटो : MAU
मऊ। जिले के 40 सरकारी अस्पतालों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3527 मरीजों का इलाज किया गया। उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में टीबी, मलेरिया, डेंगू, कुष्ठ रोग, बुखार समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित इलाज कराने पहुंचे थे। इस दौरान कोरोना की जांच हुई। गर्भवती व बच्चों को टीके लगाए गए। जिले के सदर तहसील के साथ मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना तथा घोसी तहसील के अदरी, अमिला, चिरैयाकोट, खुरहट, हलधरपुर, तिघरा, सेंचुई सहित 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेला में 179 मेडिकल ऑफिसर और 728 स्वास्थ्यकर्मियों ने 3327 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई। मरीजों 1946 महिला, किशोरी भी शामिल रही। मेला में 40 आयुष्मान लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल, डॉ. वकील अली, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी युसूफ शाह, डॉ. जावेद, डॉ. अभिषेक राय, देवेंद्र प्रताप यादव व अंकिता दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed