फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transporters demonstrated against petroleum increase

पेट्रोलियम वृद्धि के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Jun 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Transporters demonstrated against petroleum increase
मऊ के ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया । इस अवसर पर यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि जिस प्रकार पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों में सरकार ने बेतहाशा वृद्धि की यह हमारी समझ से परे है। क्योंकि मात्र कुछ दिनों के अंतराल में ही डीजल का रेट 14 रुपयाप्रति लीटर के हिसाब से बढ़ गया। सरकार के इस निर्णय ने परिवहन व्यवसाय को पूरी तरह हिला कर रख दिया है। कहा कि व्यापारी वर्ष में एक या दो बार भाड़े में वृद्धि करते हैं जबकि ट्रक को जिस दिन से डीजल बढ़ता है उसी दिन से मूल्य देकर डीजल लेना पड़ता है। हम डीजल के सबसे बड़े उपभोक्ता के रूप में हैं इसलिए इसका सीधा असर हमारे रोजगार एवं हमारे परिवहन व्यवसाय पर पड़ा है।अगर डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि सरकार द्वारा कम नहीं किया जाता तो हम परिवहन व्यवसायी अपने व्यवसाय को चलाने में असमर्थ हो जाएंगे। सरकार जल्द से जल्द डीजल के रेट को कम करे, अन्यथा हमारा व्यवसाय करना अत्यंत ही मुश्किल हो जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण सिंह, धीरज यादव, प्रकाश चंद पांडेय, अशोक, यशवंत सिंह, अजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed