फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   trailer crushed old man in mau household from cobbler shop family members inconsolable

अब कैसे भरेगा पेट... : तेज रफ्तार ट्रेलर ने वृद्ध को कुचला, मोची की दुकान से चलाता था परिवार; बिलख पड़े परिजन

Fri, 17 Jan 2025 03:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 03:14 PM IST
सार

Mau News : हादसे में अधेड़ की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर घोसी कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दूसरी तरफ, परिजन भी बिलख पड़े थे। अधेड़ जूते पाॅलिश कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

विज्ञापन
trailer crushed old man in mau household from cobbler shop family members inconsolable
अधेड़ की माैत पर बिलखती महिला को संभालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in UP : मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के नवापुरा फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे ट्रेलर की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से वाहन को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन


घोसी के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर गांव निवासी चंद्रभान (52) पुत्र सहती बाजार में मोची का काम करता है। बाजार में ही वह फुटपाथ पर अपनी दुकान लगाता था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे वह फोरलेन से होकर अपनी दुकान पर जा रहा था।
विज्ञापन


वह घर से महज कुछ दूरी पर पहुंचा था कि नवापुरा के पास ट्रेलर की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद ट्रेलर चालक मौके पर वाहन को छोड़कर भाग गया। इसी बीच, वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने घटना की जानकारी डायल 112 को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजन को जानकारी देते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाले ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने लेकर गई। मृतक अपने पीछे मां, पत्नी ज्ञानती देवी, पुत्र गोपाल, अजीत, कवलेश, एवं पुत्री सोनम को छोड़ गया। सभी का रोते रोते बुरा हाल था।


गोपाल को छोड़कर अभी किसी का विवाह नहीं हुआ है। घर के एकमात्र कमाऊ की मौत से परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट आ गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रेलर के नंबर के आधार पर जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed