फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders expressed displeasure over the filth in the market and the drinking water problem.

Mau News: बाजार में गंदगी, पेयजल की समस्या पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी

Mon, 24 Aug 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Traders expressed displeasure over the filth in the market and the drinking water problem.
नगर के सहादतपुरा स्थित अली बिल्डिंग में आयोजित बैठक में उप​स्थित अली बिल्डिंग व्यापार मंडल के प
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित अली बिल्डिंग में सोमवार को अली बिल्डिंग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने मार्केट में व्याप्त गंदगी और पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही जल्द वाटर कूलर स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संतोष यादव ने कहा कि अली बिल्डिंग लेडीज सौंदर्य प्रसाधन, ब्यूटी पार्लर, लेडीज कपड़े, कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल दुकानों का एक बड़ा केंद्र है। यहां प्रतिदिन तीन से चार हजार ग्राहकों और आम लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद परिसर में शुद्ध पेयजल की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्राहकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

व्यापारी रामशंकर चौहान ने कहा कि जनहित में वाटर कूलर की स्थापना के लिए अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मऊ को पूर्व में ही एक मांग पत्र सौंपा गया था। अध्यक्ष ने उस पर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया था, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी अब तक वाटर कूलर नहीं लग सका है। व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अति शीघ्र वाटर कूलर की स्थापना कराई जाए। इसके साथ ही पूरे मार्केट में सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य रूप से दिनेश सिंह, संतोष यादव, रामशंकर चौहान, अनिल सिंह, कृष्णकुमार, भोला सिंह, मनोज यादव, राजकुमार चौरसिया, फ़िरोज अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed