फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tourist bus collided with bike, bike driver died

Mau News: टूरिस्ट बस ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत

Tue, 25 Apr 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tourist bus collided with bike, bike driver died
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर हडहुआ हाईवे पर सोमवार की शाम बेकाबू टूरिस्ट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक बस के अगले हिस्से में फंसकर बीस मीटर तक घसीटती गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस लेकर लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक जयप्रकाश श्रीवास्तव (66) पुत्र स्व. बैजनाथ घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर हड़हुआ लाला की छावनी में रहता था। वह पहले चीनी मिल में कर्मचारी था। वह सोमवार की देर शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से
विज्ञापन

अमिला की तरफ जा रहे थे। घर से सौ मीटर दूर ही फोरलेन पर दोहरीघाट से मऊ की तरफ आ रही टूरिस्ट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक बस के अगले हिस्से में फंसकर गई। बीस मीटर तक घसीटती गई। इससे बाइक सवार जयप्रकाश श्रीवास्तव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद छोटे भाई अनिल श्रीवास्तव पुत्र सिंपू गोलू तीन पुत्रियां व पत्नी राधिका का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed