मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हो रहे नामांकन पत्रों की बिक्री के क्रम में सोमवार को काफी तेजी आ गई। जिले के सभी नौ ब्लाकों पर प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 1324 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। फतेहपुर मंडाव ब्लाक पर सर्वाधिक 227 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 116 नामांकन पत्र बिके। जिला पंचायत सदस्य पद के अब तक 659 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।
ब्लाक मुख्यालयों में फतेहपुर मंडाव ब्लाक पर सर्वाधिक 227 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां प्रधान पद के 50 नामांकन पत्र बिके जबकि बीडीसी के 62 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 115 नामांकन पत्र बिके। दोहरीघाट ब्लाक प्रधान पद के 58 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि बीडीसी के 40 और सदस्य पद के 63 परचों सहित कुल 161 नामांकन पत्र बिके। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर प्रधान पद के 38, बीडीसी के 40 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 63 पर्चे सहित कुल 141 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रानीपुर ब्लाक पर प्रधान पद के 40, बीडीसी के 36 परचों की बिक्री हुई जबकि सदस्य के लिए दस नामांकन पत्र बिके, यहां कुल 86 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।कोपागंज ब्लाक पर प्रधान पद के 67, बीडीसी पद के 43 और सदस्य पद के लिए 65 परचों सहित कुल 175 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। घोसी ब्लाक पर प्रधान पद 60जबकि बीडीसी पद के 52 और सदस्य पद के लिए 69 परचे बिके यहां कुल 181परचों की बिक्री हुई। परदहा ब्लाक पर प्रधान पद के23 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 51 परचे बिके जबकि बीडीसी के लिए 30 परचे बिके।यहां कुल 104 परचों की बिक्री हुई। बड़रांव ब्लाक पर प्रधान पद के 37 और बीडीसी के39 परचे और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 34नामांकन पत्र बिके।इस ब्लाक पर तीनों पदों के लिए कुल 110 परचों की बिक्री हुई। रतनपुरा ब्लाकपर प्रधान पद के 43 नामांकन पत्रख् बीडीसी के 38 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के58 सहित कुल 139 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार पूरे जिले में प्रधान पद के 416 , बीडीसी 380और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 528 सहित कुल 1324 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।