{"_id":"5af9d2824f1c1bda408b55ce","slug":"topor-in-the-10th-and-the-12th-of-takish-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं में अंकुर अौर 12वीं में ताबिश जिले के टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं में अंकुर अौर 12वीं में ताबिश जिले के टॉपर
mau
Updated Mon, 14 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर के मुंशीपुरा में आईसीएसई 12वीं में जिले के टापर फातिमा स्कूल के छात्र ताबिश खान को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाता परिवार।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईसीएसई 10वीं तथा 12वीं का परीक्षाफल सोमवार को घोषित हो गया। 10वीं में नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल के छात्र अंकुर यादव ने 96.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 12वीं में फातिमा स्कूल के छात्र ताबिश खान विज्ञान वर्ग से 94.8 प्रतिशत हासिल कर जिले के टॉपर रहे। उधर, रिजल्ट निकलते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने अव्वल आए अपने होनहारों को मिठाई खिलाई और उन्हें बधाई दी।
10वीं में फातिमा स्कूल के छात्र अंकुर यादव तो टॉपर रहे। जबकि इसी विद्यालय के रोहित सिंह 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और इसी विद्यालय के ही हर्ष मौर्य 95.5 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 12वीं में फातिमा स्कूल के छात्र ताबिश खान जहां जिले के टॉपर बने तो वहीं इसी विद्यालय के प्रत्युष सिंह ने 93.40 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा तथा पलक अग्रवाल ने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। जिले में सीआईसीएसई से संबद्ध फातिमा स्कूल तथा सेंट्रल एकेडमी हैं। सीआईसीएसई 10वीं तथा 12वीं में फातिमा स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 10वीं में 165 छात्र तथा 12वीं में 107 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
छात्रों ने कई विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने में सफलता हासिल किया। जबकि सेंट्रल एकेडमी के 10वीं का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा। विद्यालय के अंशु चौहान ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। शिवम सिंह 84.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहे। फातिमा स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर सिंथिया पषान तथा सेंट्रल एकेडमी स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ. अनिता त्रिवेदी ने सफलता हासिल करने वाले छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों को बधाई दी है।