{"_id":"65bdfb83240602009603be02","slug":"toilet-built-on-temple-land-anger-villagers-complaint-to-chief-development-officer-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau: मंदिर की जमीन पर ग्राम प्रधान ने बनवा दिया शौचालय, भड़के ग्रामीओं ने मुख्य विकास अधिकारी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: मंदिर की जमीन पर ग्राम प्रधान ने बनवा दिया शौचालय, भड़के ग्रामीओं ने मुख्य विकास अधिकारी से की शिकायत
Sat, 03 Feb 2024 02:08 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:08 PM IST
सार
जिले के ग्रामसभा युसुफपुर में मंदिर की जमीन पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण का मामला सामने आया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के कोपागंज विकास खंड के ग्रामसभा युसुफपुर स्थित ठाकुर राम जानकी मंदिर की जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मामला ब्लॉक के युसुफपुर स्थित ठाकुर जी (रामजानकी) के मंदिर का है। जमीन खतौनी में ठाकुर महाराज के नाम से अंकित है। जिसे सम्मानित जनों ने अपनी-अपनी जमीन ठाकुर जी को दान कर दिया था। ग्राम प्रधान ठाकुर जी की जमीन का स्वयं धन वसूल करते हैं। आरोप है कि मंदिर पर एक ब्राह्मण रहते थे उन्हें भगा दिया और पूरी जमीन अपने कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
14 जनवरी को मंदिर की साफ-सफाई के लिए जब श्रद्धालु इकट्ठा हुए तो सार्वजनिक शौचालय देख सभी भड़क गए। इस दौरान किसी तरह मामला शांत हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के मध्य में सार्वजनिक शौचालय की जमीन चिह्नित कर गड्ढा भी खोदा गया था, लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा धोखे से अवैध निर्माण मंदिर की जमीन में करा दिया गया।
विज्ञापन
मामले को लेकर ग्रामीण पीयूष राय, सुमेर राजभर, भीम राजभर, शिवलोचन राजभर सहित अनेक ग्रामीण हस्ताक्षर युक्त पत्रक मुख्य विकास अधिकारी को देते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।