फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Today the festival of Raksha Bandhan will be celebrated with simplicity

आज सादगी से मनेगा रक्षाबंधन का पर्व, तैयारी पूरी

Sun, 02 Aug 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Today the festival of Raksha Bandhan will be celebrated with simplicity
मऊ। बहन और भाई के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को जिले में सादगी के साथ मनाया जाएगा। रक्षाबंधन की चल रही तैयारी रविवार को पूरी हो गई। पर्व के मद्देनजर राखियों के जगह-जगह स्टाल लगे रहे। राखी की दुकान पर ज्यादा ही खरीदारी होती नजर आई। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखियां खरीदी। बाजार में स्टोन, कार्टून तथा स्वदेशी राखियां सबसे ज्यादा देखी गई। नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के संबंधों की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस त्यौहार के मौके पर बहन अपने भाई की आरती उतार कर राखी बांधती है। इसी राखी के महत्व को समझते हुए भाई भी बहन के रक्षा की शपथ लेता है। पर्व के मद्देनजर नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में जगह-जगह राखी के स्टाल लगे थे। स्टालों पर रंगबिरंगी और आर्कषक राखियों दिख रही थी। दुकानों पर सुबह से से ही राखियों और मिठाइयों, कपड़े आदि दुकानों में खरीदारी होती रही।
विज्ञापन

राखी की खरीदारी करने आई सुनीता देवी, संगीता यादव का कहना था कि उन्हें रक्षाबंधन पर्व का काफी इंतजार रहता है। क्योंकि वे अपने भाई की कलाई पर राखी बांधतीं हैं। जिसके बाद भाई द्वारा उन्हें उपहार भी दिया जाता है। जिसके बाद भाई द्वारा उन्हें उपहार भी दिया जाता है। रक्षाबंधन पर्व को हम लोग खास तरीके से सेलीब्रेट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढुआगोदाम: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चल रही रक्षाबंधन की तैयारी रविवार को पूरी हो गई।पर्व के मद्देनजर राखियों के जगह-जगह स्टाल लगे रहे। बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखी, मिठाई आदि खरीदती देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed