{"_id":"608d88a48ebc3ed704333b24","slug":"today-the-box-of-candidates-fate-will-open-mau-news-vns587607848","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा आज
विज्ञापन
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब मतगणना का इंतजार भी रविवार को खत्म हो जाएगा। कोविड प्रोटोकाल के तहत सुबह आठ बजे से ब्लाक मुख्यालयों और जिला मुख्यालय पर मतों की गिनती शुरू होगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की बेचैनी भी बढ़ गई है। प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर दो दो टेबल मतगणना के लिए लगाए गए हैं। रतनपुरा ब्लाक पर प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर चार टेबलों की व्यवस्था की गई है। यहां 35 टेबल लगाए गए हैं। टेबल पर चार सहायक मतगणना कर्मियों के साथ एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। मतगणना शुरु होनेेेेे के बाद परिणाम आने तक मतों की गिनती जारी रहेगी।
मतगणना कर्मियों की ड्यूटी की शिफ्ट 12-12 घंटों की होगी। ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के चुनाव परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय पर ही रिटर्निंग अफसरों द्वारा की जाएगी जबकि जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के चुनाव परिणामों की घोषणा जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी करेंगे। मतगणना केंद्रों से दो सौ मीटर की परिधि में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विजयी प्रत्याशियों के जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना स्थलों पर कोविड गाइड लाइन के पालन की व्यवस्था की गई है। कोई भी अभिकर्ता मोबाइल फोन, पानी की बोतल और अन्य खाद्य सामग्री अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। सभी प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को मास्क के, ग्लब्स पहनना अनिवार्य होगा।
मतगणना केंद्रों पर उन्हीं प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को प्रवेश मिल पाएगा जिनके पास कोविड जांच की नवीनतम निगेटिव रिपोर्ट होगी। रतनपुरा ब्लाक के 2147 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा हलधरपुर थाने के पास स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पीजी कालेज में आज खुलेगा। यहां जिला पंचायत के 4 पद, प्रधान के 77 पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 93 पद तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 971 पदों के लिए 1145 पदों के 2147 प्रत्याशी हैं। इनमें जिला पंचायत में 57, ग्राम प्रधान पद के 553, बीडीसी के 480 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1057 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हैं। एडीओ पंचायत रविंद्र नाथ यादव ने बताया कि मतगणना के लिए 35 टेबल लगाए गए हैं। परदहा ब्लाक में प्रधान पद के 371, बीडीसी के 351,ग्राम पंचायत मेंबर के 688 प्रत्याशियों के मतों की गिनती के लिए 32 टेबल लगाए गए हैं। ब्लाक की मतगणना डीसीएसकेपीजी कालेज पर होगी। इसके लिए 160 कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत राजेश तिवारी ने बताया कि कोई भी अभिकर्ता मोबाइल फोन, पानी की बोतल और अन्य खाद्य सामग्री अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। सभी प्रत्याशी व अभिकर्ताओं को मास्क के साथ साथ ग्लब्स पहनना अनिवार्य होगा। अभिकर्ता एक बार पंडाल में जाने के बाद मतगणना समाप्ति के बाद ही बाहर निकल सकेगा। कोपागंज ब्लाक की मतगणना बीएसएस कालेज पर होगी। यहां प्रधान 1145, बीडीसी के 993 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1208 प्रत्याशियों के मतों की गिनती होगी। बड़राव ब्लाक के लिए मतगणना की व्यवस्था राम लगन पीजी कालेज अमिला में की गई है जबकि घोसी ब्लाक की सर्वोदय पीजी कालेज घोसी में की गई है। मतगणना स्थलों पर आने प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को मास्क, ग्लब्स पहनकर आना और कोविड जांच की 48 घंटों के अंदर की निगेटिव रिपोर्ट भी साथ लाना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह वंसल ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर कोविड प्रोटोकाल के अनुसार सारी सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं।