फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   To help victims enlarged hand

पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ

Sat, 02 May 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 02 May 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
To help victims enlarged hand
 भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए जनपदवासियों ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। नगर पालिका सहित जिले के सभी नगर पंचायतों की ओर से संग्रहीत की गई मिनरल वाटर की बोतलें, खाने के सामान, चना, गुड़, बिस्कुट और दवाइयों से भरे सात ट्रकों को शनिवार को जिलाधिकारी ने नेपाल के लिए रवाना किया। इस काफिले में आईएमए की ओर से दी गई गई जीवनरक्षक दवाइयां भी भेजी गईं।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से 200 पेटी मिनरल वाटर की बोतलें, 50 पेटी बिस्कुट, पांच कुंतल लाई, तीन कुंतल चने का भूजा , तीन कुंतल नमकीन , चार कुंतल चूड़ा, दो कुंतल गुड़ ,दो कुंतल छोहाड़ा , तीन कुंतल  खजूर, दो कुंतल सूखा पाव और  टोस्ट भूंकप पीड़ितों की सहायता के लिए एकत्र किया गया था। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना की ओर से एक कुंतल चना , 120 पैकेट अमूल दूध, पांच पेटी बिस्कुट, एक कुंतल गुड़, 39 बोरी लाई, तीन बोरी नमकीन, कोपागंज और अदरी नगर पंचायत अध्यक्षाें की ओर से एक एक हजार पेटी मिनरल वाटर की बोतलें, अूमूल दूध के डिब्बे, बिस्कुट , लाई आदि एकत्र कराई गई थी।
विज्ञापन

 नगर पंचायत अध्यक्ष दोहरीघाट कीओर से 30 बंडल तिरपाल, प्लास्टिक रस्सियों के बंडल और 20 बोरी लाई, एक पेटी गुड़, पंाच पेटी अमूल दूध और एक पेटी फ्रूटी एकत्र कराई गई थी। जबकि कृषि मंडी समिति कोपागंज की ओर से 95 बोई लाई, पांच बोरी नमकीन, तीन बोरी भुना चना, 40 पेटी बिस्कुट और दो बोरी लकठा गुड़ आदि खाने के सामान कएत्र किए गए थे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से दवाइयां एकत्र की गई थीं। सारी राहत सामग्री को कलेक्ट्रेट पर एकत्र किया गया था।  सुबह सभी राहत सामगी को सात ट्रकों पर लदवाया गया। जिलाधिकारी चंद्रकंात पंाडेय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रकों के काफिले को रवाना किया।  इस अवसर पर सीडीओ जीके त्यागी, एडीएम समीर वर्मा,एसडीएम जगदंबा सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, डा. संजय सिंह , डा. एनके सिंह,नगर  पालिका के अधिशासी अधिकारी विद्यासागर यादव सहित सभी नगर  पंचायतों के ईओ और नगर पंचायतों अध्यक्षों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed