फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Tiranga Pad Yatra' taken out to demand restoration of the old pension scheme.

Mau News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली तिरंगा पद यात्रा

Thu, 20 Aug 2026 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
'Tiranga Pad Yatra' taken out to demand restoration of the old pension scheme.
परदहां ब्लाक से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकालते पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्
मऊ। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद मऊ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित यात्रा परदहा ब्लाॅक से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर पहुंचीं। यहां एकजुट हुए सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन प्रणाली को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग उठाई। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष अजित कुमार भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, मनोज सिंह, विजय गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष एशामुद्दीन अहमद, राम विलास, अखिलेश चौहान, राजेश चौहान, सीताराम, हरेंद्र यादव, अवधेश सिंह, कलामुद्दीन अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पांच माह से पेंशन नहीं मिलने पर 90 हजार लाभार्थी परेशान
मऊ। जनपद में करीब 90 हजार वृद्धा और विधवा लाभार्थियों को पिछले पांच महीनों से पेंशन नहीं मिली है। इस समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा नेता राकेश सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। राकेश सिंह ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार लाभार्थियों को प्रति माह 1,000 रुपये की राशि देती है। यह राशि सीधे आधार से जुड़े खातों में भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि यह राशि गरीब बुजुर्गों और बेसहारा महिलाओं के लिए जीवन का आधार है। पेंशन रुकने से लाभार्थी दवाइयों और दैनिक खर्चों के लिए परेशान हैं। लाभार्थी प्रखंड, जिला मुख्यालय और मुख्यमंत्री पोर्टल तक चक्कर लगा चुके हैं। हालांकि, उन्हें कोई समाधान नहीं मिला है। राकेश सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने 10 दिनों के भीतर सभी 90 हजार लाभार्थियों के खातों में रुकी हुई पेंशन राशि भेजने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed