फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Time has come to uproot the deceitful government: Bhim Rajbhar

धोखेबाज सरकार को जड़ से उखाड़ फेकने का समय आ चुका है: भीम राजभर

Sun, 19 Dec 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Time has come to uproot the deceitful government: Bhim Rajbhar
मऊ। बहुजन समाज पार्टी की बैठक बलिया मोड़ स्थित बसपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजविजय की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्य सभा सांसद सदस्य सतीश मिश्रा के आगमन जनपद के चिरैयाकोट में हो रहा है। जो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए जनसभा को संबोधित करेगें। इस दौरान मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष / प्रभारी प्रत्याशी सदर विधान सभा भीम राजभर ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस आगामी विधानसभा के चुनाव में विरोधी दल छल, बल झूठ व धोखेबाज सरकार को जड़ से उखाड़ फेंक देने का समय आ गया है।
विज्ञापन

कहा कि कार्यकर्ता बसपा की चार बार की सरकार में जनहित वाले नीतियों को घर-घर गांव गांव चट्टी चौराहों पर जाकर बतावें।बोले कि बसपा शासनकाल में रोटी, कपड़ा मकान व शिक्षा, सुरक्षा सम्मान सभी वर्ग समाज को मिल रहा था, कहीं पर भी दंगा फसाद नही हो रहा था,छात्राएं-महिलाए सब सुरक्षित थी। बैठक में सुरेंद्र राजभर, शेषनाथ राम, फैज आलम, मदन प्रसाद, ललित कुमार अकेला, लक्ष्मीकांत, विनोद कुमार, राजू सैनी, सतीश यादव, गोरखनाथ, ब्रजभूषण, सुनील कुमार, राजू सोनकर, पप्पू शर्मा, अमित राय, नीतिश राय, रामरज, जयकरन, अजय कुमार, जेपी यादव, भीम कुमार, गुड्डू कुमार, श्रीनिवास भारती, शमशेर रावत, इंद्रसेन चैहान आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed