फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three vehicles of future candidate seized by police

भावी प्रत्याशी के तीन वाहन पुलिस ने किया सीज

Thu, 15 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles of future candidate seized by police
कोपागंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत बुधवार को चौकी प्रभारी पंचायत चुनाव में उतरे प्रत्याशी के वाहन को सीज कर दिया। कुर्थीजाफरपुर ने बसारथपुर चट्टी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना परमीशन बसपा का बोर्ड लगाकर चुनाव प्रचार कर रही एक स्कॉर्पियो, दो बोलेरो सहित तीन गाड़ियों को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जनपद में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में जिला पंचायत के वार्ड सख्या 15 धवरियासाथ से चुनाव लड़ रहे पवन सिंह की एक स्कार्पियो व दो बोलरो को चेकिंग किया तो तीनों गाड़ियों का चुनाव प्रचार संबंधी परमीशन के कागजात नहीं थे। मजेदार यह की अभी पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित ही नहीं किया है। इसके बावजूद पार्टी का बोर्ड लगाकर प्रचार करा रहे थे। इस बावत थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रतिदिन क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। इस चेकिंग अभियान में खासकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed