फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three transformers burnt in a week, people upset

Mau News: एक सप्ताह में जले तीन ट्रांसफार्मर, लोग परेशान

Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three transformers burnt in a week, people upset
स्थानीय तहसील क्षेत्र के करहां बाजार में गत सप्ताह में एक के बाद एक तीन ट्रांसफार्मर जल गए। इससे इलाके के लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। तहसील क्षेत्र का करहां बाजार प्रमुख बाजार है। एक सप्ताह के भीतर इसके आसपास के तीन ट्रांसफार्मर जल गए। लगभग आठ दिन पूर्व यूनियन बैंक के पास लगा ट्रांसफार्मर जल गया। आसपास के दुकानदारों और अन्य लोगों को बगल के ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी गई। अचानक लोड बढ़ने से गुरादारी मठ के पास लगा दूसरा ट्रांसफार्मर भी जल गया। ट्रांसफार्मर बदलने में पांच दिन लगा। इस बीच उक्त ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

किसी तरह दोनों ट्रांसफार्मर की आपूर्ति बहाल हुई तो चार दिन पहले घुटमा मोड़ के पास लगा एक अन्य ट्रांसफार्मर भी ओवरलोडिंग के चलते जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से चार-पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे पेयजल की आपूर्ति के लिए भी लोग परेशान हैं। हालांकि बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को बदलकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया है लेकिन ट्रांसफार्मर लगने के बाद भी सोमवार को अपराह्न चार बजे तक इसमें आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोट
---------
गर्मी, उमस और तपन के चलते अचानक बिजली की मांग बढ़ गई है। लोगों द्वारा पंखा कूलर के अतिरिक्त एसी का प्रयोग करने से अचानक ट्रांसफार्मर की क्षमता पर अधिक लोड पड़ा है जिससे ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं हो रही है। हालांकि सभी ट्रांसफार्मर को बदल कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उपभोक्ताओं से लोड बढ़वाने की अपील की जा रही है ताकि मांग के अनुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुशवाहा अवर अभियंता 33/11 केवीए सब स्टेशन करहां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed