फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three power substations will be built in the municipal area

Mau News: नगरपालिका क्षेत्र में बनेंगे तीन विद्युत उपकेंद्र

Tue, 05 Nov 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three power substations will be built in the municipal area
मऊ। लाइनलास कम करने और ओवरलोड की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर क्षेत्र में शीघ्र ही करीब 13 करोड़ से तीन विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की जाएगी। विद्युत उपकेंद्र बनने से नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को बिजली की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में तीन विद्युत वितरण खंड में 49 विद्युत उपकेंद्रों के माध्यम से बिजली आपूर्ति होती है। जिले में तीन लाख 57 हजार 98 उपभोक्ता हैं। इस समय जिले में लगभग 13 हजार किमी तारों का जाल फैला है। नगर क्षेत्र में ओवरलोडिंग की अधिक समस्या है।
विज्ञापन

इसके चलते इनको बारी-बारी से बंद करना पड़ता है। इसके चलते फीडर बार-बार ट्रिप होने से उपभोक्ताओं को समस्याओं से जूझना पड़ता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर अलीनगर, भटौली, नरईबांध में लगभग 13 करोड़ से जल्द ही विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन की तरफ से कंधेरी, अछार और बेलचौरा में मुफ्त भूमि भी उपलब्ध करा दी है। जबकि मोहल्ला रघुनाथ पूरा में ट्रांसफाॅर्मर स्थापित करने और जगह बदलने के विवाद को को सुलझाने के लिए विद्युत निगम के आला अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया था। विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण होने के बाद ओवरलोडिंग को इस पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को भी बार-बार के शट डाउन अथवा लोकल रोस्टिंग से छुटकारा मिल सकेेगा।



नगरपालिका क्षेत्र में तीन स्थानों पर 13 करोड़ से विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण के लिए प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - भुवनराज सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed