{"_id":"5f11e9408ebc3e63d554cadc","slug":"three-member-team-investigated-the-case-of-student-s-death-mau-news-vns5364236136","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सदस्यीय दल ने की छात्र की मौत के मामले की जाँच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सदस्यीय दल ने की छात्र की मौत के मामले की जाँच
विज्ञापन
मधुबन। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम मधुबन लालबाबू दूबे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम ने घोसी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बेलभद्रपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर छात्र की मौत के मामले में नियत किए गए बिंदुओं पर जांच किया। जांच दल ने कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय में कराये गये निर्माण कार्यों में हुई अनिमियतता की शिकायत की जाँच किया। जांच अधिकारियों ने पाया कि गुणवत्ता में कमी के चलते दीवार गिरी थी। जांच दल के अध्यक्ष एसडीएम ने अपनी जाँच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया।
जाँच टीम में एसडीएम मधुबन सहित अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मुकेश कुमार ठाकुर, अधिशाषी अभियंता के प्रितिनिधि राजेश्वर प्रसाद गुप्त शामिल रहे । बता दें कि बीते सोमवार को विद्यालय का गेट अचानक टूट कर गिर गया था। जिसमें दब कर विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ने वाले 7 वर्षीय छात्र राजवीर सिंह पटेल पुत्र भीम सिंह पटेल की मौत हो गयी थी।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घोसी- मधुबन मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था एवं घटना में दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही एवं मृतक के परिवार को 10 लाख मुआवजा की मांग पर अड़ गये थे। बाद में मृत बालक के पिता की तहरीर पर बीएसए, प्रधानाध्यापक, अवर अभियंता एवं ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने विद्यालय में मात्र तीन माह पूर्व निर्मित गेट के गिर जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्सीय टीम गठित कर जाँच कर तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।