{"_id":"5f2702b88ebc3e63a9303f4f","slug":"three-lakh-jewels-including-30-thousand-cash-stolen-from-house-by-breaking-lock-mau-news-vns539379075","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर मकान से 30 हजार नगदी सहित तीन लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर मकान से 30 हजार नगदी सहित तीन लाख के गहने चोरी
विज्ञापन
मऊ के सहादतपुरा नई बस्ती स्थित एक मकान में चोरी के बाद खुली पड़ी आलमारी और बिखरे पड़े सामानों को द?
- फोटो : MAU
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा नई बस्ती मुहल्ले में शनिवार की रात गेट का ताला तोड़ कर 30 हजार नगदी सहित तीन लाख के गहने चोर उठा ले गए। घटना की रात घर में कोई नहीं था। रविवार को पड़ोसियों ने गृहस्वामिनी को फोन कर घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस और स्क्वॉड ने जांच पड़ताल की।
सरायलखंसी थाने क्षेत्र के आदेडीह गांव निवासी बिजेंद्र सिंह ने शहर के शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा नई बस्ती मुहल्ले में मकान बनवाया है। बिजेंद्र मर्चेंट नेवी में सऊदी अरब में नौकरी करता है। सहादतपुरा नई बस्ती वाले मकान में बिजेंद्र की पत्नी श्वेता सिंह दो बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार को श्वेता के गांव में रहने वाले जेठ को हार्ट अटैक आ गया। यह जानकारी मिलने पर बच्चों को लेकर श्वेता गांव चली गई। इधर, चोरों ने घर सूना देख मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए।
चोरों ने पूरा मकान खंगाल डाला और एक कमरे में रखी गई आलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे 30 हजार रुपये और लगभग तीन लाख के गहने चुरा ले गए। इधर, रविवार को जब पड़ोसी बाहर निकले तो श्वेता के मकान का ताला टूटा देखा। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी श्वेता को दी। वह भागी भागी सहादतपुरा पहुंची। सूचना पर पुलिस और डाग स्क्वाड ने जांच पड़ताल की। सीओ सिटी नरेश कुमारका कहना था कि जल्दी ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।