फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three kilometers of devara area being cut, farmers worried about being landless

तीन किमी देवारा एरिया में हो रही कटान, किसानों को सता रही भूमिहीन होने की चिंता

Mon, 14 Dec 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three kilometers of devara area being cut, farmers worried about being landless
दुबारी (मऊ)। घाघरा के कहर से एक बार फिर किसानों को भूमिहीन होने की चिंता सताने लगी है। बरहजघाट से खैरा तक लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में कटान तेज हो गई है। कृषि योग्य भूमि नदी में विलीन होती भूमि को लोग दूर से ही निहार रहे हैं। शिकायत के बाद भी कटान रोकने का उपाय नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर, दुबारी, मोलनापुर सहित विभिन्न गांवों में घाघरा के उग्र रख से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सैकड़ों किसानों ने कर्ज लेकर गेहूं की बुआई करा दी। लेकिन अब कटान जारी रहने से लोगों को भूमिहीन होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

लगभग छह एकड़ से अधिक जमीन नदी में विलीन हो रही है। शिकायत के बाद भी कटान रोकने का उपाय नहीं किया जा सका है। कटान रोकने के लिए बिंटोलिया गांव के ग्रामीणों ने लगातार एक वर्ष तक धरना प्रदर्शन किया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्र के रघु प्रसाद, रामायन, विरेंद्र, बासदेव, हरि, लल्लन प्रसाद, लालचंद का कहना है कि घाघरा नदी लगातार कटान कर रही है। आला अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कटान रोकने का उपाय नहीं नहीं किया जा सका है। कर्ज लेकर गेहूं की बुआई की गई है, लेकिन कटान होने से लागत भी डूबने लगी है।

कटान समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कटान के मामले में उपजिलाधिकारी मधुबन लालबाबू दुबे का कहना है कि घाघरा से हो रही कटान का मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि ग्रामीण इस तरह की समस्या के बारे में बताएं तो उनकी समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed