{"_id":"66ed6c12a9011e916a021d08","slug":"three-inter-district-thieves-arrested-for-mobile-theft-in-mau-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ पुलिस का एक्शन: तीन अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, गांव के लड़कों को ट्रेनिंग देकर कराते थे मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ पुलिस का एक्शन: तीन अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, गांव के लड़कों को ट्रेनिंग देकर कराते थे मोबाइल चोरी
Fri, 20 Sep 2024 06:20 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:20 PM IST
सार
मऊ जिले की पुलिस के हत्थे तीन शातिर चोर चढ़े हैं। तीनों शातिर अपने गांव के लोगों को प्रदेश के कई शहरों में भेज कर चोरी कराते थे। चोरों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ शहर कोतवाली पुलिस में रेलवे स्टेशन के पास से तीन अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया। तीनों के कब्जे से तलाशी के दौरान कुल 28 चोरी के मोबाइल और तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। तीनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह है मामला
नगर कोतवाली में क्षेत्राधिकार शहर अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद कोतवाली पुलिस गुरुवार की देर शाम 5:25 से लेकर रात 8:55 तक रेलवे स्टेशन के पास सक्रिय रही। इस दौरान पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीन अंतर्जनपदीय मोबाइल चोरी गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान तीनों के पास से चोरी किए गए कुल 28 मोबाइल, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया। तीनों की पहचान झारखंड राज्य के साहिबगंज थाना क्षेत्र के महाराजपुर नया टोला तालझारी निवासी शेखर महतो, छोटू कुमार और गोलकिया महतो के रूप में हुई।
विज्ञापन
तीनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मोबाइल चोरी के लिए वह अपने गांव के लोगों को ट्रेनिंग देकर प्रदेश के कई शहरों में भेजते हैं। जहां से सभी लोग मलिन बस्तियों के साथ दुकानदारों व बाजार में मोबाइल चोरी का काम करते हैं। पुलिस में तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह, एसओजी प्रभारी प्रमोद सिंह, अनिल द्विवेदी, मनोज कुमार सिंह, अनिल पांडेय, अमरेश सिंह शामिल रहे।