फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three injured in a collision between two bikes

दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

Thu, 28 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three injured in a collision between two bikes
फतेहपुर मण्डाव/मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के शहीद मार्ग स्थित दिघेड़ा गांव के पास बुुुधवार की दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगो की मददत से उन्हें जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। मधुबन थाना क्षेत्र के तिनहरी गांव निवासी आशीष तिवारी (20) पुत्र ओमप्रकाश तिवारी किसी काम से मधुबन जा रहे थे अभी वह दिघेडा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो व्यक्ति भी इस दुर्घटना में घायल हुए। तीनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक दूसरी बाइक पर सवार दोनों घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed